Sunday, June 28, 2026
33.4 C
Bhopal

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के साथ ‘डायन’ (टोनही) बताकर अमानवीय व्यवहार और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। शनिवार को पीड़ित महिला अपने पति के साथ न्याय की गुहार लेकर सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंची।

मंदिर ले जाकर तांत्रिक क्रिया का दबाव

पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई लंबे समय से उसकी पत्नी को ‘डायन’ कहकर पूरे गांव के सामने अपमानित कर रहे हैं। हद तो तब पार हो गई जब आरोपियों ने महिला को जबरन गाय का मांस खिलाने और तांत्रिक क्रियाएं करने का दबाव बनाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी महिला को जबरन गाड़ी में बैठाकर किसी मंदिर ले गए और उसे ‘डायन’ साबित करने की कोशिश की। आरोपियों की लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों से पूरा परिवार दहशत में है।

एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने इसे संज्ञान में लिया है। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को फोन पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने और दोषियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img