Sunday, October 11, 2026
23.6 C
Bhopal

भोपाल: माता मंदिर के पास ड्राइविंग स्कूल के बाहर खड़ी दो कारों में लगी भीषण आग

​भोपाल। माता मंदिर चौराहे पर शनिवार देर रात एक ड्राइविंग स्कूल के बाहर खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां बुरी तरह जल चुकी थीं।

​ड्राइविंग स्कूल संचालक मुजफ्फर अली ने इसकी सूचना पुलिस को दी। टीआई गौरव सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह शॉर्ट सर्किट था, किसी की लापरवाही या फिर कोई साजिश। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img