Saturday, September 19, 2026
29.1 C
Bhopal

नाबालिग से लैंगिक हमले के आरोपी को 5 साल की सजा, एक लाख का मुआवजा

भोपाल:

​विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) ने नाबालिग बालिका के साथ लैंगिक हमला करने वाले आरोपी को 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी कुलदीप साहू पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही, पीड़िता के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसे 1 लाख रुपये का प्रतिकर (मुआवजा) देने का आदेश दिया है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल की अदालत ने सुनाया।

क्या था मामला?

घटना 11 नवंबर 2024 की निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। पड़ोस में रहने वाला आरोपी कुलदीप साहू पीड़िता को पढ़ाई कराने के बहाने अपने कमरे में ले गया था, जहां उसने बालिका के साथ गलत हरकत की। पीड़िता ने शोर मचाकर आरोपी को धक्का दिया और वहां से भागकर अपनी जान बचाई। डर की वजह से उसने तुरंत किसी को नहीं बताया, लेकिन अगले दिन मां के पूछने पर पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अदालत ने यह सख्त फैसला सुनाया है।

Hot this week

पटवारियों की हड़ताल, रजिस्ट्री में निष्पादक बनाने का विरोध तेज

भोपाल: ​राज्य सरकार की स्वामित्व योजना के तहत मुफ्त रजिस्ट्री...

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

​भोपाल: राजधानी भोपाल के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 4 लाख ऐंठे

​ग्वालियर: जिले के पुरानी छावनी इलाके में शादी का झांसा...

Topics

पटवारियों की हड़ताल, रजिस्ट्री में निष्पादक बनाने का विरोध तेज

भोपाल: ​राज्य सरकार की स्वामित्व योजना के तहत मुफ्त रजिस्ट्री...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 4 लाख ऐंठे

​ग्वालियर: जिले के पुरानी छावनी इलाके में शादी का झांसा...

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, मैनेजर समेत 5 पर FIR

​भोपाल: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट का नोटिस, याचिका में बंद करने की मांग

​ग्वालियर: मध्य प्रदेश की चर्चित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img