Thursday, September 17, 2026
23.1 C
Bhopal

देवास में भव्य आयोजन: 25 हजार दीपों से सजा सुदर्शन चक्र, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना

देवास:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके 25 वर्षों के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के कार्यकाल के उपलक्ष्य में देवास में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहरवासियों ने ‘आशीर्वाद के दीप’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के निरोगमय और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

​कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 25,000 दीपों से तैयार किया गया सुदर्शन चक्र और वंदे मातरम् की अद्भुत आकृति रही, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद हुए भव्य ड्रोन शो ने आकाश को जगमगा दिया, जिसमें प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश भर में हो रहे विकास और जनकल्याणकारी कार्यों की झलक दिखाई गई।

​इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Hot this week

शादी टूटने के गुस्से में युवती के घर पर फेंका पेट्रोल बम, मंगेतर को दी धमकी

भोपाल राजधानी के टीटी नगर इलाके में सनसनीखेज मामला सामने...

अवधपुरी में BTech छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल: अवधपुरी इलाके के नक्षत्र कॉम्प्लेक्स में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी...

Topics

महाकाल दर्शन के दौरान बिछड़े पिता-पुत्र, मप्र पुलिस की मुस्तैदी से मिले

​उज्जैन: श्री महाकाल मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img