Saturday, September 19, 2026
23.1 C
Bhopal

MP में स्वास्थ्य विभाग सख्त: अमानक दवा मिलने पर यूनिक्योर समेत तीन फर्मों पर दो-दो साल का बैन

मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सेहत से खिलवाड़ करने वाली कंपनियों पर प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कसा है। मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPPHCL) ने गुणवत्ता जांच में दवा फेल होने और अनुबंध की शर्तें तोड़ने पर तीन बड़ी कंपनियों को दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट (डिबार) कर दिया है।

​प्रमुख कार्रवाई के बिंदु:

  • मिर्गी की दवा फेल: मेसर्स यूनिक्योर इंडिया लिमिटेड द्वारा सप्लाई की गई Levetiracetam 250 mg टैबलेट (बैच नं. EV1TG004) सरकारी जांच में अमानक पाई गई। कॉर्पोरेशन ने कंपनी से सात दिन के भीतर 3.28 लाख रुपये जमा करने के निर्देश दिए हैं।
  • कृमिनाशक की सप्लाई अधूरी: मेसर्स हीलर्स लैब (लखनऊ) को सरकारी अस्पतालों में Albendazole 400 mg टैबलेट की सप्लाई का ठेका दिया गया था, लेकिन तय समय पर पूरा सामान न पहुंचाने पर कंपनी पर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही ऑनलाइन ऑर्डर और दर अनुबंध रद्द कर सुरक्षा राशि जब्त कर ली गई है।
  • फर्जी दस्तावेज का मामला: मेसर्स डिसेंट मेडिकल इक्विपमेंट सिस्टम (इंदौर) ने लैप्रोस्कोपी उपकरण के टेंडर में कथित तौर पर फर्जी Manufacturer Authorization Form (MAF) लगाया था। निर्माता कंपनी से पुष्टि होने पर फर्जीवाड़ा सामने आया, जिसके बाद कंपनी को डिबार कर P.B.G. (सुरक्षा राशि) जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

​प्रशासन के इस कड़े रुख से दवा और उपकरण सप्लाई करने वाली अन्य एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

Hot this week

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, मैनेजर समेत 5 पर FIR

​भोपाल: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट का नोटिस, याचिका में बंद करने की मांग

​ग्वालियर: मध्य प्रदेश की चर्चित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' को...

हत्या के प्रयास का 5 हजार का इनामी आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, अवैध कट्टा भी बरामद

​चिन्नौनी: स्थानीय पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले...

व्यापार के नाम पर 1.43 करोड़ की ठगी, दो सगे भाई गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने व्यापार में निवेश के नाम...

भोपाल में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, शुक्रवार को था पहला पेपर

​भोपाल: कमला नगर इलाके में एक दुखद घटना सामने...

Topics

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, मैनेजर समेत 5 पर FIR

​भोपाल: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट का नोटिस, याचिका में बंद करने की मांग

​ग्वालियर: मध्य प्रदेश की चर्चित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' को...

व्यापार के नाम पर 1.43 करोड़ की ठगी, दो सगे भाई गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने व्यापार में निवेश के नाम...

स्मैक बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, एक पर पहले से दर्ज हैं 14 केस

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 स्थित मेट्रो...

30 लाख के मकान के लालच में पत्नी ने की पति की हत्या, ऐसे खुला राज

​मंदसौर। शहर में 32 साल के इस्माइल उर्फ भूरा की...

नाबालिग से लैंगिक हमले के आरोपी को 5 साल की सजा, एक लाख का मुआवजा

​भोपाल: ​विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) ने नाबालिग बालिका के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img