Monday, September 21, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 30 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल

शहर के न्यू चौकसे नगर (नवीबाग) इलाके में सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने एक अवैध तंबाकू और गुटखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है। इस छापेमारी में अब तक 30 करोड़ रुपये की भारी टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच का दायरा बढ़ने पर यह आंकड़ा 60 करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच सकता है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

‘गुरु’ ब्रांड नाम से होता था अवैध निर्माण

जीएसटी इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि इस आवासीय और अर्ध-औद्योगिक क्षेत्र में चोरी-छिपे अवैध फैक्ट्री चलाई जा रही है। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री का संचालन सुरेश सिंह द्वारा किया जा रहा था, जहां ‘गुरु’ ब्रांड नाम से तंबाकू और गुटखा तैयार कर बाजार में खपाया जा रहा था। इस अवैध कारखाने के संचालन से जुड़े वैधानिक दस्तावेज और लाइसेंस पूरी तरह गायब मिले।

जब्त माल पर लगेगा भारी जुर्माना

जीएसटी नियमों के तहत कर चोरी करने वाले निर्माताओं पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। अवैध रूप से जब्त किए जाने वाले माल पर 100 प्रतिशत पेनाल्टी और 40 प्रतिशत जीएसटी की वसूली की जाती है। इसके अलावा, नए नियमों के अंतर्गत उपकर (सेस) की राशि भी जोड़ी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों के परीक्षण और फाइनल एसेसमेंट के बाद टैक्स चोरी का यह आंकड़ा और अधिक तेजी से बढ़ेगा। विभाग अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी गहराई से जांच कर रहा है।

Hot this week

बीई छात्र के साथ 1.30 लाख की साइबर ठगी, बैंक प्रतिनिधि बनकर ठगों ने उड़ाई रकम

इंदौर शहर के पलासिया थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का...

कोलार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, काम्बिंग गश्त में 18 वारंटी गिरफ्तार; शातिर सुनील टिवडेवाल भी दबोचा

​भोपाल जोन-4 के डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला के निर्देशन और थाना...

Topics

बीई छात्र के साथ 1.30 लाख की साइबर ठगी, बैंक प्रतिनिधि बनकर ठगों ने उड़ाई रकम

इंदौर शहर के पलासिया थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का...

टीटी नगर पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार की एमडी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: चलती बाइक पर दोस्त ने मारी गोली, पेंटर की हत्या

​निशातपुरा थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की घटना,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img