Monday, September 21, 2026
24.1 C
Bhopal

मून लाइट टाईम्स के 20 वर्ष पूर्ण: संत हिरदाराम साहिब के जीवन पर आधारित विशेषांक का विमोचन

संत हिरदाराम नगर, भोपाल:

संत शिरोमणि बाबा हिरदाराम साहिब के 121वें अवतरण दिवस के पावन अवसर पर सेवा संकल्प धाम स्थित उनकी कुटिया में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मासिक पत्रिका ‘मून लाइट टाईम्स’ के 20 वर्ष पूरे होने पर संत जी के जीवन और मानव सेवा के कार्यों पर आधारित विशेषांक का विमोचन किया गया। विशेषांक का विमोचन संत जी के परम शिष्य हीरो भाऊ ज्ञानचंदानी के कर-कमलों से हुआ।

​कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर संत जी के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पत्रिका के प्रधान संपादक हीरानंद गनवानी और सह-संपादक ममता गनवानी का उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।

​उल्लेखनीय है कि संत शिरोमणि हिरदाराम साहिब ने अपने 101वें जन्मदिवस पर इस मासिक पत्रिका का शुभारंभ किया था। आज यह पत्रिका अपनी 20 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर चुकी है और लगातार जनसेवा के संदेश को पाठकों तक पहुंचा रही है। कार्यक्रम में कर्नल नारायण पारवानी, रमेश हिंगोरानी, पी.सी. शर्मा, माधु चांदवानी, कमलेश रायचंदानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hot this week

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

Topics

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

चलती बाइक पर दोस्त की कनपटी से सटाकर गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, विदिशा से खरीदा था कट्टा

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी...

हाटपिपलिया में 97 करोड़ से अधिक के सड़क कार्यों का भूमिपूजन, 25 गांवों के लिए सुगम होगा सफर

​हाटपिपलिया / देवास: मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img