Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

गंदे पानी की सप्लाई पर भड़कीं कांग्रेस पार्षद शिरीन खान, हाथ में बोतल लेकर उठाया सवाल

​भोपाल:

​राजधानी में नगर निगम की पोल खोलता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वार्ड-35 की कांग्रेस पार्षद शिरीन खान ने उनके घर पर सप्लाई होने वाले गंदे पानी की क्वालिटी पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

​पार्षद ने हाथ में गंदे पानी से भरी बोतल दिखाते हुए निगम अधिकारियों से सवाल किया है कि क्या यह पानी पीने लायक है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार दिनों से उनके घर में ऐसा पानी आ रहा है जो पीने तो दूर, हाथ धोने के लायक भी नहीं है।

​पार्षद शिरीन के अनुसार, अधिकारियों से शिकायत करने पर सिर्फ जांच का आश्वासन मिलता है लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता। जनता से पूरा टैक्स वसूलने के बावजूद शुद्ध पानी नहीं मिलने से रहवासियों में भारी नाराजगी है।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img