इंदौर।
सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति और ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जूना रिसाला निवासी महेजा हसन ने पुलिस को बताया कि उनकी दो छोटी बेटियां हैं। शादी के कुछ समय बाद ही पति मोहम्मद हुमैद हुसैन ने उनके साथ रहने से इनकार कर दिया और बिना किसी व्यवस्था के कनाडा नौकरी करने चला गया।
ससुराल वालों ने भी घर से निकाला
पीड़िता का आरोप है कि पति के विदेश जाने के बाद सास-ससुर और देवर लियाकत हुसैन ने उसे घर में रखने से साफ मना कर दिया। ससुराल पक्ष के लोग लगातार उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। दो मासूम बेटियों के साथ बेघर हुई पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
सदर बाजार थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।



