राजधानी भोपाल के कई इलाकों में 5 अप्रैल को करीब 5 घंटे बिजली की सप्लाई नहीं होगी। बिजली कंपनी इन इलाकों में मेंटेनेंस करेगी। कंपनी के अनुसार अमृतपुरी, श्यामापल्ली, गोपाल नगर, निर्मल नगर, नार्गाजुन, मायाधाम, एसओएस ओल्ड, आध्या हेबीटेट, सुरभि लाइफ स्पेस, सरिता अपॉर्टमेंट ब्लॅाक 104 एवं 105 की लाइन समेत आसपास के इलाकों में सुबह सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक मेंटेनेंस होगा। इससे सप्लाई नहीं की जाएगी।




