Tuesday, November 17, 2026
16.1 C
Bhopal

तजिंदर बग्गा को रात 12:35 बजे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, पेशी के बाद घर भेजे गए BJP नेता

दिल्ली के भाजपा प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को देर रात 12:35 बजे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। बग्गा की पेशी मजिस्ट्रेट के घर पर हुई। पेशी के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। बग्गा की मेडिकल रिपोर्ट में उनकी पीठ में चोट होने की बात सामने आई है।तजिंदर पाल सिंह बग्गा को देर शाम मेडिकल चेकअप के लिए दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल लाया गया था। इसके बाद गुरुग्राम में उन्हें जज के सामने पेश किया गया। इससे पहले बग्गा को पंजाब पुलिस से छुड़ाकर हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सौंप दिया था।बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से गिरफ्तार किया था। उन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।बग्गा को मोहाली कोर्ट में पेश करने के लिए पंजाब लाया जा रहा था। आधे रास्ते में पंजाब पुलिस की गाड़ी को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया। उधर, भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। वे बैरिकेड्स लांघकर आप के दफ्तर में घुसने की कोशिश कर रहे थे।हरियाणा के गृह मंत्री ने क्या कहा?मामले पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब एक टॉर्चर हाऊस बन गया है क्योंकि अगर कोई केस है तो दिल्ली में भी पुलिस व्यवस्था है। दिल्ली में भी तो केस दर्ज किया जा सकता है। सारे केस पंजाब में क्यों दर्ज करवाया जा रहा है?इससे पहले विज ने पुलिस कार्रवाई पर कहा-जानकारी मिली थी कि तजिंदर बग्गा नाम के एक व्यक्ति का अपहरण करके पंजाब की तरफ ले जाया जा रहा है, उसको रोका जाए। हमने गाड़ी को रोका और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।पंजाब सरकार हाईकोर्ट पहुंचीदिल्ली पुलिस द्वारा बग्गा को साथ में ले जाने के खिलाफ पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में पिटीशन दायर कर दी है। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने मांग की कि बग्गा को दिल्ली जाने से रोका जाए। उसे हरियाणा में ही रखा जाए। हाईकोर्ट ने उनकी यह मांग ठुकरा दी। दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के किसी भी अफसर को डिटेन करने से इनकार किया। इस मामले में हाईकोर्ट ने आज शाम तक दोनों को ऐफिडेविट फाइल करने के लिए कहा है।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img