Thursday, August 13, 2026
26.1 C
Bhopal

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर बाणगंगा निवासी मोहित पाल के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी आरोपी से तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में मुलाकातें बढ़ीं और आरोपी ने शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 12 जुलाई 2025 को आरोपी उसे अरविंदो अस्पताल के पास एक होटल में ले गया, जहां उसने फिर से संबंध बनाए और मोबाइल से अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

आरोपी ने धमकी दी कि यदि पीड़िता शादी के लिए दबाव बनाएगी तो वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया और संपर्क तोड़ लिया। 9 अगस्त को आरोपी ने फिर से मिलने का दबाव डाला, मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता दो दिन नौकरी पर नहीं गई और परिवार को पूरी घटना बताई।

Hot this week

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img