Thursday, October 1, 2026
23.1 C
Bhopal

ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को मारी टक्कर

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भोपाल आगमन के दौरान मंगलवार को एयरपोर्ट के बाहर हंगामे की स्थिति बन गई। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवान हरवीर सिंह राणा को एक कार चालक ने तेज रफ्तार से रिवर्स मारते हुए टक्कर मार दी, जिससे जवान का बायां पैर टूट गया। घटना के तुरंत बाद साथी पुलिसकर्मियों ने घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार जब्त कर ली है। कार में सवार युवक खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बता रहे थे और बैरसिया से भोपाल पहुंचे थे।

गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया-

घायल जवान हरवीर सिंह राणा ट्रैफिक पुलिस में हैं और मंगलवार सुबह उन्हें राजाभोज एयरपोर्ट के बाहर वीआईपी ड्यूटी पर तैनात किया गया था। उसी दौरान एमपी 04 वायके 5998 नंबर की कार ने नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर दिया।

जब जवान ने वाहन हटाने के लिए कहा तो कार सवार युवक अड़ गए। हरवीर सिंह ने सख्ती दिखाई तो कार चालक गुस्से में आ गया और पहले कार को थोड़ा आगे बढ़ाया। जवान को लगा कि वह कार पार्किंग में ले जा रहा है। लेकिन तभी चालक ने तेजी से कार को रिवर्स में लिया और जवान को टक्कर मार दी।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img