Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या

भोपाल के समर्धा नाले के पास मिसरोद थाना इलाके में युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार तड़के सुबह तीन बजे की है। मृतक और आरोपी सभी सोम कंपनी के कर्मचारी हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आधा दर्जन युवकों को हत्या के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी संजय अग्रवाल के मुताबिक कृपाशंकर राजपूत (45) लिबर्टी कॉलोनी समर्धा के रहने वाले थे। वह सोम शराब कंपनी में नौकरी के साथ ही स्वयं का ढाबा संचालन करते थे। कंपनी के साथी कर्मचारियों के साथ समर्धा पुलिया के पास शराब पार्टी कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर एक युवक से कृपाशंकर का विवाद हुआ। जिसके बाद युवक ने अपने साथियों को बुलाया।

मिर्च पाउडर आंख में झोंकने के बाद हमला किया

कृपा शंकर ने विवाद के दौरान एक युवक को चांटा मारा था। जिसके बाद उसके साथी आए, वह हथियारों से लैस होने के साथ ही मिर्च पाउडर लाए थे। पाउडर आंखों में झोंकने के बाद हमला किया। आरोपियों ने बेस बॉल के बैट से युवक के सिर में वार किए, जिससे खून अधिक बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने दो मुख्य संदेहियों सहित चार अन्य को हिरासत में ले लिया है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img