Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

भोपाल कलेक्टर ने आधी रात लगाई अफसरों की क्लास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करेंगे। भोपाल में भी हजारों शिकायतें पेंडिंग है। ऐसे में अफसरों की नींद उड़ी हुई है। इसके चलते कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आधी रात अधिकारियों की क्लास लगाई और उनसे वन-टू-वन चर्चा की। मंगलवार को भी मीटिंग होगी।

संभवत: यह पहला मौका है, जब भोपाल कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में सबसे ज्यादा खराब परफॉर्मेंस देने वाले डेढ़ दर्जन से ज्यादा विभागों के अधिकारियों की देर रात मीटिंग की। सोमवार-मंगलवार की रात 12.30 से रात 12.45 तक ऑनलाइन बैठक में जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह भी शामिल हुए।

हर रोज हो रही बैठक

इससे पहले सोमवार शाम को टीएल बैठक में कलेक्टर ने इन अधिकारियों को फटकार लगाकर देर रात तक दफ्तर में बैठकर काम करने के लिए कहा था। यह भी कहा था कि वे आधी रात को ऑनलाइन जुड़ कर शिकायतों के निराकरण का रिजल्ट पूछेंगे। इसके बाद ये अधिकारी देर रात तक अपने दफ्तरों में बैठकर शिकायतों को बंद कराने में जुटे रहे। बैठक में यह बात सामने आई कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में भोपाल 26वीं रैंकिंग पर है। राजस्व, मत्स्य, पशुपालन, सहकारिता, सामाजिक न्याय सहित अन्य डेढ़ दर्जन विभाग डी रैंकिंग में शामिल हैं। कलेक्टर की फटकार और नाराजगी के बाद करीब 600 शिकायतें एक ही दिन में निपटा दी गई।

100 दिन पुरानी शिकायतों पर ज्यादा जोर भोपाल में 100 दिन पुरानी शिकायतों को निपटाने पर ज्यादा जोर है। कलेक्टर सिंह ने भी स्पष्ट कहा है कि ऐसी शिकायतों को अनावश्यक रूप से पेंडिंग न रखें। 50 दिन पुरानी शिकायतें भी निपटाई जा रही हैं।

3 दिन में आधी शिकायतों के निराकरण का टारगेट अगले 3 दिन में आधी शिकायतों के निराकरण का टारगेट रखा गया है। ताकि, सीएम के सामने पेंडिंग शिकायतों के प्रेजेंटेशन में भोपाल की स्थिति बेहतर रहे।

ये शिकायतें सबसे ज्यादा

नगर निगम की ज्यादातर शिकायतें स्ट्रीट डॉग, अतिक्रमण, सीवेज, आवारा पशु, स्ट्रीट लाइट, बिल्डिंग परमिशन, सफाई से जुड़ी है। हर सप्ताह महापौर मालती राय समीक्षा जरूर करती हैं, लेकिन नई शिकायतों से आंकड़ा बढ़ा हुआ रहता है। राजस्व विभाग की नामांकन, सीमांकन, बंटाकन समेत जमीन से जुड़े मसलों को लेकर शिकायतें हैं।

इसलिए भी आंकड़ा बढ़ा भोपाल में हर मंगलवार को जनसुनवाई होती है। जिसमें औसत 100 आवेदन आते हैं। इन शिकायतों को भी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज किया जाता है। इसलिए आंकड़ा बढ़ा हुआ है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img