Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल की युवती ने मंगेतर और उसके दोस्त के खिलाफ रेप केस किया

भोपाल की ईटखेड़ी पुलिस ने 24 साल की युवती की शिकायत पर उसके आर्मीमैन मंगेतर और उसके दोस्त के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग और गैंगरेप की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत दो दिन पहले की गई थी। एफआईआर गुरुवार को दर्ज की गई।

पुलिस के मुताबिक, ईटखेड़ी क्षेत्र में रहने वाली 24 साल की युवती की सगाई पचामा जिला सीहोर निवासी अमन रावत से हुई थी। अमन आर्मीमैन है। सगाई होने के बाद वह मोबाइल पर युवती से बात करने लगा। करीब एक साल पहले उसने ईटखेड़ी क्षेत्र में ही युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अपने मोबाइल से अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद वह वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

युवती से कई बार किया रेप

अमन ने मनमानी करते हुए कई बार युवती से संबंध बनाए। आरोपी ने अपने दोस्त आष्टा निवासी अर्जुन बाथम से संबंध बनाने के लिए भी युवती को मजबूर किया। दोनों ने मिलकर युवती के साथ गैंगरेप भी किया। बाद में आरोपी अमन ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने थाने जाकर अमन रावत व अर्जुन बाथम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने अमन रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img