Friday, October 9, 2026
23.9 C
Bhopal

सतना में पुलिसकर्मी को बोलेरो ने कुचला

सतना शहर के नए फ्लाई ओवर पर गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में पुलिस के प्रधान आरक्षक समेत 3 लोग घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी को रीवा रेफर कर दिया गया है जबकि दो अन्य घायल युवकों को भी उनके परिजन रीवा ले गए।

हादसा रात साढ़े 12 बजे शहर के कोलगवां थाना अंतर्गत नए बने फ्लाई ओवर पर हुई। दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़े प्रधान आरक्षक संतोष कुशवाहा को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। जिससे वो गंभीर घायल हो गई। वहीं अन्य घायलों में सिद्धार्थ सिंह (19) और उसका एक साथी भी शामिल हैं। दोनों देर रात गरबा खेल कर आ रहे थे।

बता दें, प्रधान आरक्षक संतोष कुशवाहा सुपर 30 में तैनात हैं। वह रात में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। एक्सीडेंट की सूचना मिलते कोलगवां पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। सीएसपी महेंद्र सिंह, टीआई कोलगवां सुदीप सोनी तथा टीआई कोतवाली शंखधर द्विवेदी समेत तमाम पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंच गए। प्रधान आरक्षक की गंभीर हालत के मद्देनजर डॉक्टरों ने देर रात उसे रीवा रेफर कर दिया। वहीं सूचना के बाद घायल युवकों के परिजन भी अस्पताल आए। परिजन दोनों घायलों को भी रीवा ले गए।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img