Monday, July 6, 2026
32.3 C
Bhopal

बॉयफ्रेंड ने ऐंठे 50 लाख के जेवरात:रेप के बाद किया ब्लैकमेल

ग्वालियर में एक कारोबारी की बेटी से रेप के बाद 50 लाख रुपए के जेवरात ऐंठने का मामला सामने आया है। बॉयफ्रेंड ने 16 वर्षीय छात्रा को अकेला पाकर रेप किया। फिर वीडियो शूट कर ब्लैकमेल करने लगा। उसने अलमारी से 45 तौला सोना, 400 ग्राम चांदी के पुश्तैनी जेवरात और 80 हजार रुपए चोरी कराकर ऐंठ लिए। इसके बाद भी वह रुपए मांग रहा था।

घटना 3 अप्रैल 2025 से 24 जून 2025 के बीच गोला का मंदिर इलाके की है।

जब छात्रा के पिता ने अपना आर्म्स लाइसेंस और बंदूक के कारतूस निकालने के लिए अलमारी खोली तो जेवरात, कैश नहीं दिखे। इसके बाद बारी-बारी से सभी से पूछा तो घटना का खुलासा हुआ है।

छात्रा को लेकर परिजन एसएसपी ग्वालियर से मिले। तत्काल गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिवम भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी से पांच लाख के गहने मिल गए हैं, जबकि शेष जेवरात को बैंक में गिरवी रखकर उसने 24 लाख रुपए का गोल्ड लोन लिया था। पुलिस ने आरोपी का बैंक अकाउंट फ्रीज करवाकर पूरे गहने बरामद कर लिए हैं।

सहेली का भाई है आरोपी शहर के गोला का मंदिर की एक पॉश कॉलोनी में 16 वर्षीय बालिका रहती है। वह दसवीं की छात्रा है। उसके पिता कारोबारी हैं। छात्रा के घर के पास ही उसकी सहेली की दुकान है। वहां उसका भाई शिवम भदौरिया बैठता है। सहेली के घर आते-जाते छात्रा की शिवम से दोस्ती हो गई थी।

शिवम का भी घर पर आना जाना शुरू हो गया था। अगस्त 2024 में शिवम ने छात्रा को प्रपोज कर उससे शादी करने की इच्छा जताई। छात्रा ने यह कहते हुए मना कर दिया कि मैं अभी बहुत छोटी हूं और शादी के लिए परिवार वालों से बात करनी होगी।

इस पर शिवम ने कहा कि तुम हां करो, उसके बाद धीरे-धीरे तुम्हारे घर वालों को भी मना लूंगा। यहां छात्रा शिवम की प्यार भरी बातों में आ गई। वह उसे मिलने के लिए बुलाने लगा। कभी कोचिंग के रास्ते पर तो कभी घर के पास गली में मिलता था।

3 अप्रैल 2025 की सुबह 11 बजे जब छात्रा के घर पर कोई नहीं था तो शिवम वहां पहुंच गया। उसने उसके साथ यह दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया, लेकिन उसने यह कहते हुए चुप करा दिया कि हम जल्द शादी करने वाले हैं। इसके बाद उसने गलत काम किया। उस दिन के बाद शिवम के तेवर बदल गए और वह छात्रा से अपना कुछ कर्जा पटाने के लिए रुपयों की मांग करने लगा।

मजबूर कर चोरी कराए 50 लाख के गहने-कैश, हड़पे इसके बाद छात्रा को शिवम यह कहते हुए ब्लैकमेल करने लगा कि उसके पास उस दिन की घटना के अश्लील वीडियो, फोटो हैं और वह उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। उसने छात्रा को मजबूर किया कि वह घर से सोना और कैश चोरी कर उसे दे।

छात्रा ने कहा भी कि यदि किसी को पता लग गया तो वह मुझे मार देंगे। जिस पर शिवम ने धमकाया कि सोना और रुपए नहीं लाएगी तो वह वीडियो वायरल कर देगा, जिससे बाद उसकी और उसके परिवार की बदनामी होगी।

13 जून को छात्रा ने घर से 45 तौला सोने के पुश्तैनी जेवरात, 400 ग्राम चांदी, 80 हजार रुपए कैश एक बैग में रखकर उसे डीडी नगर गेट नंबर-1 पर मिलकर दिए थे। आरोपी ने कहा कि यह सोना वह बैंक के लॉकर में रखकर लोन ले लेगा और अपना कर्जा पटा देगा। यह सोना भी सुरक्षित रखा रहेगा।

छात्रा से कहा- पेचकस से लॉकर तोड़ देना जब छात्रा ने शिवम से यह कहा कि जब किसी को यह पता लगेगा कि मैंने यह गोल्ड और कैश तुमको दिया है तो वह मुझे मार डालेंगे। इस पर आरोपी ने उसे सलाह दी कि वह अलमारी के लॉकर को पेचकस से टेढ़ा कर दे, जिससे लगेगा किसी चोर ने चोरी की है। तुम पर शक नहीं जाएगी।

अलमारी खोली तो हुआ खुलासा

जिस बैग में छात्रा ने ज्वेलरी और कैश आरोपी बॉयफ्रेंड को दिया था। उसमें उसके पिता के आर्म्स लाइसेंस व कुछ कारतूस रखे थे। हाल ही में उनको लाइसेंस व कारतूस की जरूरत पड़ी तो उन्होंने अलमारी खोली, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। इसके बाद पूरे घर में हंगामा खड़ा हो गया, सभी सदस्यों से पूछा गया।

छात्रा कुछ घबराई हुई सी लग रही थी, जब उससे पूछा गया तो 24 जून की शाम काे उसने मां को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

ठगे गए गहनों पर निकाला था 24 लाख का गोल्ड लोन मामले की गंभीरता को समझते हुए गोला का मंदिर थाना पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। आरोपी शिवम भदौरिया को उसके घर से भागने से पहले ही पुलिस ने कटारे फार्म से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया है।

उसने बताया कि उसके पास अभी एक सीतारानी हार, 12 बोर बंदूक के कारतूस व 80 हजार रुपए हैं। शेष सोना उसने बैंक में रखकर 24 लाख रुपए का गोल्ड लोन ले लिया है, जो रुपए अभी उसके अकाउंट में हैं।

हार, कारतूस व कैश बरामद, अकाउंट फ्रीज

पुलिस ने आरोपी से 5 लाख रुपए का हार, बंदूक के कारतूस व नकदी बरामद कर ली है। साथ ही उसका बैंक अकाउंट फ्रीज करा दिया है, जिससे वह गोल्ड लोन की राशि को अन्य किसी खाते में ट्रांसफर न कर सके। न ही किसी को दे सके। इसके बाद बैंक से संपर्क कर पूरा सोना बरामद कर लिया है।

एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने कहा-

एक नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसके ही दोस्त ने ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपए के गहने-नकदी ऐंठे थे। शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गहने बैंक में गिरवी रखकर 24 लाख रुपए का गोल्ड लोन लिया था। उसका अकाउंट फ्रीज करवाकर पूरे गहने बरामद कर लिए हैं।

Hot this week

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

Topics

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img