Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

सोशल मीडिया पर पुष्पा भाउ बन दिखाया चाकू

फिल्म पुष्पा का मुख्य किरदार ‘पुष्पा भाउ’ बनकर चाकू दिखाना और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना युवक मोहित रघुवंशी को भारी पड़ गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। इस दौरान पुलिस से बचने की कोशिश में युवक का हाथ भी फैक्चर हो गया। दरअसल, युवक ने पुलिस को देखकर दौड़ लगा दी और कुछ दूरी पर जाकर गिर गया

मामला इंदौर के हीरानगर का है। बजरंग नगर निवासी मोहित उर्फ भूरा पुत्र वीरेंद्र रघुवंशी ने करीब 9 दिन पहले वीडियो बनाया था। जिसमें वह चाकू लहरा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने खोज खबर ली, तो पता चला कि वीडियो में चाकू रखने वाला युवक बजरंग नगर का मोहित है। फिर क्या था पुलिस मोहित की तलाश में निकल पड़ी।

आरोपी के खिलाफ राजस्थान-मप्र में 5 प्रकरण दर्ज

पुलिस कर्मियों को मोहित मिल गया, लेकिन उसने पुलिस को देखते ही दौड़ लगा दी। पुलिसकर्मी भी पीछे दौड़। आखिर कुछ दूर चलकर मोहित लड़खड़ाकर गिर पड़ा। जिससे उसका हाथ फैक्चर हो गया और गिरने के कारण पुलिसकर्मियों ने भी उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला है कि युवक आदतन अपराधी है। उस पर राजस्थान में धोखाधड़ी का केस दर्ज है, तो विजय नगर सहित अन्य थानों में मारपीट और अवैध हथियार रखने के 4 मामले दर्ज हैं।

Hot this week

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...

गैर-युवक के साथ कमरे में देख पति ने लगाई फटकार, आहत पत्नी ने दे दी जान

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक...

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img