Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में 1600Kg मावे की खेप पकड़ाई

राजधानी भोपाल में 1600 किलो मावे की खेप पकड़ाई है। मावा ISBT पर खड़ी एक बस की डिक्की में रखा मिला। सोमवार सुबह बसों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। खराब या अमानक होने की आशंका के चलते मावे के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। बस क्रमांक एमपी-07 पी 2123 की डिक्की में मावे की 40 डलिया रखी हुई मिली। बस ग्वालियर से भोपाल आई थी।

बसों की चेकिंग कर रही थी टीम दिवाली पर भोपाल में अमानक या खराब मावे की सप्लाई होती है। हर साल कई मामले सामने आते हैं। इसलिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग अलर्ट मोड पर रहता है। इस बार भी लगातार चेकिंग और जांच की जा रही है। सोमवार सुबह भी टीम बसों की चेकिंग कर रही थी। तभी इतनी बड़ी मात्रा में मावा रखा मिला। सीनियर फूड इंस्पेक्टर देवेंद्र वर्मा ने बताया, मावे की सैंपलिंग की गई हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा है।

मौके पर नहीं मिला मावे का मालिक कार्रवाई के दौरान मौके पर मावे का कोई मालिक नहीं पाया गया। अधिकारियों का कहना है कि, यह मावा किसका है, यह पता लगाया जा रहा है।

5 दिन पहले जब्त किया था 900 किलो मावा इससे पहले 24 अक्टूबर को बजरिया पुलिस ने आगरा से भोपाल आया 9 क्विंटल मावा जब्त किया था। मावा भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर एक लोडिंग गाड़ी में रखा था, जिसकी शहर में डिलीवरी होना थी। आगे की जांच के लिए यह मामला खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को हैंड ओवर कर दिया गया था।

त्योहारों पर मावा-पनीर की बढ़ जाती है खपत

त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में भोपाल में मावा और पनीर की खपत बढ़ जाती है। इस वजह से ग्वालियर, भिंड, मुरैना समेत कई जिलों से मावा भोपाल आता है। कई बार अमानक मावा की खपत भी होती है। जिस वजह से खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम कार्रवाई में जुटी रहती है। प्रदेश के बाहर से भी मावा आता है। सोमवार को मावा ग्वालियर से यहां लाया गया।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img