Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

प्राइवेट स्कूल टीचर से रेप, पीड़िता ने खाया जहर

जबलपुर में प्राइवेट स्कूल टीचर ने जहर खा लिया। परिजन गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टर ने जहर खाने की वजह पूछी तो उसने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। उसने आरोपी शख्स का नाम भी बताया। रविवार देर शाम इलाज के दौरान टीचर ने दम तोड़ दिया।

घटना जबलपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर गोसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 22 वर्षीय टीचर शनिवार देर शाम को गांव से बाहर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ओंकार पटेल (50) ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने चाकू अड़ाकर धमकी दी कि किसी को बताने पर वह जान से मार देगा। घटना से डरी सहमी युवती घर आई और अपने कमरे में चली गई।

परिजनों ने दरवाजा तोड़कर युवती को निकाला

रविवार सुबह जब युवती कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार ने सोचा कि संडे के चलते देर तक सो रही है। सुबह 10 बजे जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तब भी कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर युवती अचेत पड़ी थी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे और आईसीयू में भर्ती कराया।

डॉक्टर ने पूछी जहर खाने की वजह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के पूछने पर युवती ने बताया कि गांव के ओंकार पटेल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी के चलते सल्फास खाकर सुसाइड की कोशिश की। रविवार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों के बयान के बाद आरोपी ओंकार पटेल पर रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थी पीड़िता

पीड़िता ने बीए किया था। वह एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी। परिजनों के मुताबिक युवती ने पहले भी बताया था कि गांव का एक शख्स छेड़खानी करता है। जिसके बाद परिजनों ने उससे कहा कि तुम सीधे स्कूल से घर और घर से स्कूल आओ, रास्ते मे कौन क्या बोल रहा है, इस पर ध्यान मत दो। युवती ने भी परिवार वालों की बात मान ली और छेड़खानी को नजर अंदाज कर दिया।

20 दिन पहले भी की थी छेड़खानी आरोपी ओंकार पटेल (50) ने 20 दिन पहले भी पीड़िता से छेड़छाड़ की थी। दरअसल, पीड़िता का पुराना घर तोड़कर नया बनाया जा रहा है। इसके चलते शौचालय भी टूट गया। ऐसे में वह बाहर शौच के लिए जाती थी। इसी दौरान आरोपी युवती से छेड़छाड़ करता था।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img