Sunday, August 23, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में सर्प दंश से डेयरी संचालक की मौत

सूखी सेवनिया इलाके में रहने वाले डेयरी संचालक की सर्पदंश के कारण मौत हो गई। उनको फार्म में शुक्रवार की रात को सांप ने काटा था। शनिवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। लक्षमण सिंह गुर्जर (47) निवासी भदभदा सूखी सेवनिया गांव में ही दूध डेयरी का संचालन करते थे। शुक्रवार की रात को घर डेयरी में मवेशियों को चारा देने के बाद लॉक कर रहे थे। तभी एक सांप ने उन्हें काट लिया। इस समय में उसके साथ भतीजा कालू भी था। तत्काल वह चाचा को बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां इलाज के दौरान आज तड़के सुबह उनकी मौत हो गई।

कालू के मुताबिक सांप देखने में कोबरा की तरह नजर आ रहा था। वहीं सूखी सेवनिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img