Sunday, August 23, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में छात्रा से ब्लैकमेलिंग कर रेप

भोपाल में कॉलेज छात्रा से ब्लैकमेलिंग और रेप का मामला सामने आया है। दरअसल छात्रा के नजदीकी दोस्त की मौत हो गई थी। दोस्त के मोबाइल फोन में से युवक ने कुछ फोटो अपने मोबाइल फोन में ट्रांसफर कर लिए।

बाद में इन्हीं फोटो को एडिट कर वह छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप करने लगा। परेशान होकर छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बजरिया पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती वर्ष 2021 में कॉलेज छात्रा थी। वह अशोका गार्डन इलाके में रहती थी और प्राइवेट कालेज से पढ़ाई कर रही थी। कुछ साल पहले उसकी दोस्ती साथ पढ़ने वाले एक युवक से हुई थी। बाद में उक्त युवक की एक हादसे में मौत हो गई।

दोस्त की मौत पर वह उसके इटारसी स्थित घर गई थी। यहां पर उसकी पहचान कुलदीप भदौरिया नाम के युवक से हो गई। मृतक का कुलदीप अच्छा दोस्त था जिसके कारण कुलदीप ने मृतक के मोबाइल फोन से उसके कुछ फोटो अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिए थे।

युवती और दोस्त के फोटो को एडिट किया था कुलदीप के पास युवती और उसके दोस्त के कुछ पुराने फोटो भी थे, जिन्हें उसने एडिट कर लिया था। इन्हीं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर वह तीन साल पहले युवती को लेकर स्टेशन बजरिया स्थित एक होटल पहुंचा और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद कुलदीप ने दो-तीन बार और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पिपलानी थाने में दर्ज हुई थी जीरो पर FIR वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा तो परेशान होकर पीड़िता ने पिपलानी थाने जाकर उसके खिलाफ शिकायत कर दी। घटनास्थल बजरिया इलाके का होने के कारण पिपलानी पुलिस ने शून्य पर केस दर्ज कर डायरी बजरिया भेजी थी, जहां पुलिस ने असल कायमी करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

Topics

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img