Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

शराब दुकानों के बाहर अतिक्रमण…7 जगह कार्रवाई

भोपाल की शराब दुकानों के आसपास के अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। 7 दुकानों के बाहर नगर निगम की टीमें पहुंची और ठेले, काउंटर-गुमटी जब्त की। यहीं पर दिनभर लोग बैठकर शराब भी पीते थे। इस कारण राहगीरों को परेशानी हो रही थी।

अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में निगम टीमों ने यह कार्रवाई की। न्यू मार्केट स्थित जीटीबी कॉम्पलेक्स, टीटी नगर स्टेडियम, पंचशील नगर और चूना भट्‌टी की शराब दुकानों के बाहर से ठेले, काउंटर, टेबल, स्टैंड, पानी पाउच, डिस्पोजेबल आदि सामान जब्त किया।

स्टेट बैंक चौराहा ब्रिज के नीचे वाइन शॉप पर कार्रवाई करते हुए चार बोरी पानी के पाउच, डिस्पोजल और टेबल-कुर्सी जब्त किए। रायसेन रोड स्थित इंद्रपुरी वाइन शॉप के बाहर से ठेला, एक पान पार्लर एवं 7 टेबलें जब्त की गई। कोलार रोड स्थित सर्वधर्म शराब दुकान पर भी कार्रवाई हुई।

कार्रवाई की 3 तस्वीरें…

अशोका गार्डन में निर्माण तोड़ अशोका गार्डन, एकतापुरी के नाले के पास अवैध रूप से पक्के निर्माण के लिए बनाया जा रहा फाउंडेशन भी निगम ने तोड़ दिया। जेसीबी की मदद से निर्माण तोड़ने की कार्रवाई हुई।

ठेले, हॉकर्स हटवाए न्यू मार्केट क्षेत्र के आउटर सर्कल में अतिक्रमण निरोधक कार्रवाई की गई। टीटी नगर थाने से रंगमहल और रौशनपुरा चौराहे तक सड़क किनारे लगे सभी हॉकर्स एवं ठेले हटवाए गए। इस दौरान सामान भी जब्त किया गया।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img