Monday, November 2, 2026
24.5 C
Bhopal

इंदौर में बेटे के विवाद पर पिता की हत्या

इंदौर के गांधी नगर इलाके में एक टैंकर ड्राइवर का मर्डर हो गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी यहां ड्राइवर के बेटे पर हमला करने पहुंचे थे, लेकिन कहासुनी के दौरान पिता को वह घर के पास ले गए और उन पर हमला कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

एसीपी रूबिना मिजवानी के मुताबिक घटना गांधी नगर इलाके की है। यहां गुरुवार रात करीब 12 बजे रमेश जादव निवासी अरिहंत नगर की हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। हमला करने वालों में कुछ संदिग्ध लोगो के नाम सामने आए है। पुलिस ने हत्याकांड से जुडे आरोपियो को हिरासत में लिया है।

बेटे का हुआ था विवाद

परिवार के लोगो ने बताया कि रमेश के बेटे संजय कुछ लोगो का विवाद हुआ। इस मामले में दोनों पक्षों पर कार्रवाई हुई थी। इसी बात को लेकर हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। एसीपी के मुताबिक परिवार के लोगों की शंका के आधार पर कुछ लोगों की पहचान कर रहे है।

Hot this week

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

Topics

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

पत्नी को ले गया था प्रेमी, पति और नाबालिग बेटे ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर ले ली जान

छतरपुर: गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध और लिव-इन रिलेशनशिप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img