Monday, November 2, 2026
24.5 C
Bhopal

8 से 11 नवंबर तक भोपाल-जौधपुर एक्सप्रेस निरस्त

अगर आप ट्रेन से राजस्थान जा रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए है, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में रेलवे मेंटनेंस कार्य किए जाने हैं। जिसके चलते जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस, अजमेर-जबलपुर दयोदय और भोपाल जयपुर एक्सप्रेस को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि, रेल यात्री किसी भी तरह की असुविधा की स्थिति में रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 और एनटीईएस एप से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 8 और 10 नवंबर को निरस्त रहेगी।
  • 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 9 और 11 नवंबर को निरस्त रहेगी।
  • 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस 9 नवंबर को सांगानेर पर समय सुबह 11:25 बजे शॉर्ट टर्मिनेट होगी अथार्त सांगानेर-अजमेर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
  • 12182 अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस 10 नवंबर को सांगानेर से शॉर्ट ओरिजिनेट यानी समय शाम 5:40 बजे रवाना होगी। यानी यह ट्रेन अजमेर-सांगानेर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
  • 12182 अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस 10 नवंबर को सांगानेर से शॉर्ट ओरिजिनेट यानी समय शाम 5:40 बजे रवाना होगी। यानी यह ट्रेन अजमेर-सांगानेर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
  • 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस 9 नवंबर को फुलेरा पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और फुलेरा-जयपुर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

Hot this week

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

Topics

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

पत्नी को ले गया था प्रेमी, पति और नाबालिग बेटे ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर ले ली जान

छतरपुर: गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध और लिव-इन रिलेशनशिप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img