Monday, November 2, 2026
22.4 C
Bhopal

करोंद मंडी में 4 नवंबर को मुहूर्त के सौदे

भोपाल की करोंद अनाज मंडी में 4 नवंबर को मुहूर्त के सौदे होंगे। अमूमन भाई-दूज के दिन मंडी में मुहूर्त के सौदे होते हैं, लेकिन इस दिन खरीदी का मुहूर्त नहीं है। वहीं, रविवार को छुट्‌टी है। इसलिए सोमवार को किसानों से उनका अनाज खरीदा जाएगा।

भोपाल ग्रेन मर्चेंट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया, धनतेरस ( बुधवार) से मंडी में कारोबार बंद हो गया। 3 नवंबर, रविवार तक मंडी बंद रखी जाएगी। 4 नवंबर की सुबह 9 बजे से मुहूर्त के सौदे होंगे। वहीं, दीवाली मिलन समारोह भी रखा गया है।

सबसे पहले खरीदी जाने वाली उपज के अच्छे मिलते हैं दाम

दिवाली के मौके पर व्यापारी अपना कारोबार बंद रखते हैं और भाई-दूज पर मुहूर्त के सौदे करते हैं। सबसे पहले जिस किसान की उपज खरीदी जाती है, उसकी व्यापारी ज्यादा बोली लगाते हैं। इससे किसान को अच्छे दाम मिलते हैं। यही कारण है कि मुहूर्त के सौदे में अपना अनाज बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसान एक-दो दिन पहले से ही मंडी में पहुंच जाते हैं

Hot this week

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

Topics

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

पत्नी को ले गया था प्रेमी, पति और नाबालिग बेटे ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर ले ली जान

छतरपुर: गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध और लिव-इन रिलेशनशिप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img