Thursday, August 13, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर में ई-रिक्श महिला ड्रायवर से छेड़छाड़

इंदौर के बाणगंगा में पुलिस चौकी के पास एक ई रिक्शा महिला चालक के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के मदद मांगने पर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार को उसकी ई रिक्शा अरविंदो अस्पताल पुलिस चौकी के सामने खराब हो गई। उसने अपने परिचित ऑटो चालक से मदद मांगी। तभी वहां पर राकेश कुमावत बाइक से आया। वह सामने खड़े होकर अश्लील इशारे करते हुए फ्लांइग किस देने लगा। इसके बाद वह पास आ गया। उसे टोका तो और हरकतें करने लगा।

महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। पुलिस सहायता केन्द्र में बैठे पुलिसकर्मियों को राकेश की हरकतों की जानकारी दी। पुलिस ने उसे पकड़ा और थाने लेकर आ गई। महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई की गई है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img