Sunday, August 16, 2026
25.1 C
Bhopal

शादी के दौरान फायरिंग हुई : 5 साल के बच्चे की मौत

मुरैना जिले के जौरा कस्बे में मंगलवार रात शादी समारोह के दौरान खेल रहे 5 साल मासूम को अचानक गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। गोली मासूम के सीने के बाईं तरफ लगी थी। घायल बच्चे को मुरैना अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना जौरा के काली माता रोड स्थित शिव हरी धर्मशाला में हुई, जहां हरिदास शाक्य की बेटी की शादी में बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए थे। मासूम गप्पू अपनी मौसी की शादी में मामा के घर आया था और दूसरे बच्चों के साथ बाहर खेल रहा था। तभी रात करीब 9 बजे गोली चलने की आवाज आई। लोगों ने बाहर आकर देखा तो गप्पू लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था।

बाइक सवार बदमाशों पर शक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ बाइक सवार लड़के घटना के बाद तेजी से भागते नजर आए। आशंका है कि इन्हीं बदमाशों ने फायरिंग की, लेकिन यह गोली जानबूझकर चलाई गई या गलती से, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शादी समारोह के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

शिवगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किसी व्यक्तिगत रंजिश में चलाई गई थी या यह कोई हादसा था। शादी समारोह में शामिल लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

शादी वाले घर में मातम जिस घर में कुछ घंटे पहले तक शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है। मासूम गप्पू के माता-पिता सदमे में हैं। दुल्हन का परिवार भी इस घटना के बाद गहरे शोक में डूब गया।

Hot this week

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img