Tuesday, May 5, 2026
27.6 C
Bhopal

ट्रैक्टर में घुसी बाइक, जीजा-साले की मौत

खंडवा के मूंदी थाना क्षेत्र के मूंदी-सनावद हाईवे पर अजनाल नदी की पुलिया के पास मंगलवार रात सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर में जा घुसी, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक सुदामा (35) पिता सरदार निवासी ग्राम भगवानपुरा अपने जीजा तुलसीराम (25) पिता रूपसिंह निवासी ग्राम मोजवाड़ी के साथ मूंदी से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे ग्राम जलवा बुजुर्ग के पास अजनाल नदी की पुलिया पर पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में घुस गई। ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे पुलिस के अनुसार, मृतक मूंदी में एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे का समय रात करीब साढ़े 8 बजे का है। भगवानपुरा फाटे से पहले ही दोनों दुर्घटना का शिकार हो गए।

मूंदी थाना के एएसआई मनोज सोनी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों के शव बरामद किए गए। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।

Hot this week

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

सुपर कॉरिडोर पर जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख की चांदी की मूर्तियां पार

​इंदौर। शहर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाली...

Topics

अशोका गार्डन: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कैलाश...

बंगाल में भाजपा की जीत विकास की गारंटी: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img