Monday, May 4, 2026
23.1 C
Bhopal

नीमच से आकर रतलाम में 5 लाख की चोरी की

रतलाम के धानमंडी स्थित पवन किराना दुकान में 28-29 जनवरी की रात शटर उचकाकर की गई 5 लाख रुपए की नकदी चोरी हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को चोर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी सोहनलाल (22) पिता हालुराम गुर्जर, नीमच के थाना रतनगढ़ अंतर्गत समेलिया गांव का रहने वाला है। उसके दो साथी कैलाश कुमावत (जिला पाली, राजस्थान) और विजय अब भी फरार हैं।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि माणकचौक थाना क्षेत्र के धानमंडी में स्थित पवन किराना पर 28-29 जनवरी की रात चोरी की वारदात हुई थी। चोर दुकान के शटर को उचकाकर गल्ले में रखे लगभग 5 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए थे। चोरी का पता अगले दिन सुबह चला, जब दुकान मालिक विशाल चौथयानी दुकान पर पहुंचे। दुकान मालिक उस समय रतलाम से बाहर थे, इसलिए उनका छोटा भाई दुकान संभाल रहा था।

CCTV और मुखबिर की सूचना से हुआ खुलासा पुलिस ने घटना की जांच में CCTV फुटेज और मुखबिरों की सूचना का सहारा लिया। इसके बाद आरोपी सोहनलाल को पकड़ लिया गया। पूछताछ में सोहनलाल ने अपने साथियों कैलाश कुमावत और विजय के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूला।

चोरी की रात यह तीनों आरोपी लोडिंग वाहन (छोटा हाथी) क्रमांक एमपी 44 जेडी 6294 से आए थे। पुलिस ने उनके पास से लोडिंग वाहन और 20 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। शेष चोरी की रकम कहां खर्च की गई, इसकी पूछताछ जारी है।

पहचान से बचने के लिए चोर दुकान में लगे कैमरों का डीवीआर भी निकाल कर अपने साथ ले गए थे। हालांकि, पुलिस ने शहर के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की और उन्हें ट्रेस करने में सफलता हासिल की।

मध्यप्रदेश और राजस्थान में सक्रिय है गैंग माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के अनुसार, यह चोरी की गैंग मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में सक्रिय है। आरोपियों के खिलाफ अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। वारदात में शामिल कैलाश कुमावत और विजय अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही है।

Hot this week

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

सुपर कॉरिडोर पर जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख की चांदी की मूर्तियां पार

​इंदौर। शहर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाली...

Topics

अशोका गार्डन: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कैलाश...

बंगाल में भाजपा की जीत विकास की गारंटी: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img