Friday, November 20, 2026
20.7 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर दोस्त ने किया रेप

भंवरकुआ पुलिस के अनुसार, छात्रा ने 5 अगस्त को आवेदन देकर अनिकेत राठौर निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास चितावद के खिलाफ रेप की शिकायत की। पीड़िता मूल रूप से सागर की रहने वाली है और वर्तमान में त्रिवेणी नगर, तीन ईमली में रहती है। उसने बताया कि आरोपी अनिकेत उसकी बहन का दोस्त था, जिससे उनकी दोस्ती हो गई थी।

छात्रा के अनुसार, अनिकेत ने उसे अपने पसंद करने और शादी की बात की। 25 अप्रैल 2024 को उसने पीड़िता को मूसाखेड़ी के एक होटल में ले जाकर शादी के लिए कहा, लेकिन जब पीड़िता ने शादी की पुष्टि मांगी तो आरोपी टालने लगा।

15 जनवरी 2025 को अनिकेत ने बताया कि उसके परिवार ने सगाई कर दी है और अब वह शादी नहीं कर पाएगा। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी ने किसी भी तरह की बात करने से इंकार कर दिया और इसके बाद धमकियां देना शुरू कर दी। परेशान होकर छात्रा ने परिवार को पूरी बात बताई।

पुलिस के मुताबिक, घटना आजाद नगर क्षेत्र में हुई थी जबकि पीड़िता भंवरकुआ इलाके में रहती थी। इसलिए जांच संबंधित थाने को स्थानांतरित कर दी गई है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img