Tuesday, September 1, 2026
24.1 C
Bhopal

हाथ-पैर रस्सी से बंधे, कमरे में पसरा खून

भोपाल से लगे औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में एक घर से महिला का शव बरामद किया गया है। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। कमरे में खून पसरा था, जो सूख चुका था। शव पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है।

मंगलवार रात में पड़ोसियों को बदबू आई तो पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर देखा तो वहां महिला का शव पड़ा मिला। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

लिव इन में रह रही थी महिला पुलिस के मुताबिक शव की पहचान किरण डागौर (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह कृष्णा शर्मा नाम के व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों करीब 6 महीने से सतलापुर के वार्ड नंबर 14 में किराए के मकान में रह रहे थे।

महिला शादीशुदा थी और रायसेन जिले के बाड़ी बरेली की रहने वाली थी। कुछ दिन पहले उसका पति उससे मिलने भी आया था।

सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी के अनुसार, इस मामले में महिला के लिव इन पार्टनर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस को आशंका है कि हत्या करने के बाद आरोपी कृष्णा कमरे को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

पुलिस ने परिजन को सौंपा शव बुधवार सुबह एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल भेजा। शाम 5 बजे परिजन को शव सौंप दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं हर एंगल से जांच की जा रही है।

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img