Saturday, October 3, 2026
26.5 C
Bhopal

इंदौर में होम्योपैथिक डॉक्टर से रेप

इंदौर के गुमाश्तानगर में रहने वाली एक होम्योपैथिक डॉक्टर से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के पति की मौत के बाद मदद के नाम पर दोस्ती कर रेप किया। पुलिस अब मामले में जांच कर रही है।

महिला डॉक्टर ने योगेश नाम के व्यक्ति के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि रविवार को घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी उससे मिलने आया। उसने जबरदस्ती टच किया। इसके बाद अश्लील हरकत कर उसका रेप किया।

बाद में डॉक्टर महिला वहां से भागकर अपनी सहेली के यहां पहुंची। आरोपी योगेश ने जान से मारने की धमकी दी। महिला डॉक्टर के मुताबिक आरोपी को 2 माह से पहचानती है। उसके पति की मौत के बाद वह संपर्क में था।

ससुराल पक्ष पर भी दर्ज करवा चुकी है केस

महिला पूर्व में अपनी सास और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और अन्य मामलों में केस दर्ज करवा चुकी है। महिला ने दूसरी शादी इंदौर में की थी। पति की नवंबर माह में मौत होने के बाद ससुराल के लोगों से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद उसने केस दर्ज कराया था।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img