Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

इंदौर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के करीब आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी आ गई। विमान की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। पैसेंजर्स को टिकट का पैसा वापस लेने या बुकिंग रीशेड्यूल करने के विकल्प दिए गए हैं।

विमान ने मंगलवार सुबह 6:35 बजे रायपुर के लिए टेक ऑफ किया था। यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट में अचानक जोर का झटका महसूस हुआ। जिसके कुछ ही देर बाद पायलट ने फ्लाइट को वापस इंदौर लाने की घोषणा की। इसे सुबह 7:15 बजे सुरक्षित लैंड करा लिया गया।

इंडिगो की फ्लाइट 6E 7295 रोजाना सुबह 6:35 बजे इंदौर से उड़ान भरती है और सुबह 8:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। वापसी में यही फ्लाइट 6E 7296 रायपुर एयरपोर्ट से सुबह 10:30 बजे उड़ान भरती है और दोपहर करीब 12 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर वापस आती है।

पायलट को मिले थे फॉल्स अलार्म इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर ने बताया- फ्लाइट अपने तय समय पर रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान पायलट को फॉल्स अलार्म (गलत तकनीकी संकेत) मिले। इसके बाद फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करवा लिया गया। यात्रियों को फ्लाइट से ऑफ लोड कर दिया गया।

तय समय से 7 मिनट पहले उड़ी थी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 7295 सुबह 6:35 बजे इंदौर से रायपुर के लिए टेक ऑफ होती है। लेकिन मंगलवार को यह तय समय से 7 मिनट पहले सुबह 6:28 बजे ही रवाना हो गई। 72 सीटों की क्षमता वाले एटीआर विमान में 51 यात्री सवार थे।

विमान 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर बड़नगर के पास पहुंच चुका था, तभी पायलट को कॉकपिट में तकनीकी खराबी के संकेत मिले। इसके बाद पायलट ने तुरंत इंदौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और विमान को वापस लाने की अनुमति मांगी। एटीसी की अनुमति मिलने के साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना दी गई, जिससे सभी संबंधित विभाग सक्रिय हो गए।

विमान में झटका लगा, सभी यात्री घबरा गए

विमान में सवार यात्री यशवंत अग्रवाल ने बताया कि उड़ान भरने के कुछ समय बाद विमान में अचानक झटका लगा, जिससे सभी पैसेंजर घबरा गए। थोड़ी देर बाद पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को वापस इंदौर लाया जा रहा है। इंदौर में सुरक्षित लैंडिंग तक सभी यात्री डरे हुए थे।

15 दिन पहले रनवे से लौटी थी फ्लाइट 23 जून को इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 (एयरबस A320 नियो विमान) रनवे के बीच से लौट आई थी। बताया गया था कि फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। लौटने की वजह प्लेन में तकनीकी खराबी थी।

इंदौर एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर के मुताबिक, विमान में माइनर टेक्निकल फॉल्ट की जानकारी सामने आई थी। विमान करीब ढाई घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे थे। सुधार के बाद विमान इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया था।

इंडिगो की फ्लाइट के केबिन में भर गया था धुआं 6 जुलाई 2022 को इंडिगो की रायपुर-इंदौर फ्लाइट की लैंडिंग के बाद विमान के केबिन में धुआं पाया गया था। डीजीसीए ने इस बात की जानकारी दी थी। तब अधिकारियों ने बताया था कि A320 फ्लाइट की लैंडिंग के बाद केबिन में धुआं मिलने की जानकारी फ्लाइट के स्टाफ ने दी। हालांकि, सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए थे।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img