Saturday, July 4, 2026
28.7 C
Bhopal

मासूम हुआ डॉग बाइट का शिकार

ग्वालियर में डॉग बाइट के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। गोविंदपुर में आधा दर्जन कुत्तों ने एक सात साल के बच्चे को चीथने का मामला अभी जहन से गया भी नहीं था कि उपनगर ग्वालियर में एक छह साल का मासूम डॉग बाइट का शिकार हुआ है। मासूम घर के बाहर खेल रहा था, तभी आवारा कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। मासूम के जमीन पर गिरते ही कुत्ते ने पेट, पीठ, हाथ, पैर में दांत गढ़ा दिए।करीब छह से ज्यादा घाव हुए हैं। तत्काल मासूम को परिजन ने हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां मंगलवार रात उसका ऑपरेशन कर 25 टांके लगाए गए हैं। घटना उपनगर ग्वालियर के किलागेट की है। मंगलवार को दिन में 150 से ज्यादा डॉग बाइट के केस सामने आए हैं। दो दिन पहले जिस सात साल के मासूम को कुत्तों के झुंड ने काटा था वह अब खतरे से बाहर है।

शहर के उपनगर ग्वालियर निवासी मुन्नालाल पासी का छह वर्षीय बेटा अर्पित पासी मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। उसके साथ मोहल्ले के और भी बच्चे खेल रहे थे। इसी समय एक आवारा कुत्ता आया और उसने बच्चों के पीछे दौड़ लगा दी। अन्य बच्चे तो भाग गए, लेकिन छह साल का अर्पित भाग नहीं सका और आवारा कुत्ते ने छलांग लगाकर उसे जमीन पर पटक लिया। इसके बाद बच्चा चीखता रहा और कुत्ता उसके शरीर को चीथता रहा। कुत्ते ने मासूम के कोहनी, पैर, पेट व पीठ में दांत गढ़ा दिए। लोगों ने बताया कि कुत्ते ने बच्चे के पीठ में दांत गढ़ाए और उसे घसीटकर ले जाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इसी समय मासूम की चीख सुनकर आसपास रहने वाले आ गए। भीड़ के एकत्रित होते ही आवारा कुत्ता भाग गया।

लहूलुहान अवस्था में पड़ा था मासूम जब अर्पित के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो वह लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। तत्काल अर्पित को लेकर परिजन हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने इलाज शुरू कर िदया है। मासूम के शरीर पर आधा दर्जन से ज्यादा घाव थे और उनमें से खून निकल रहा था।

कई घाव से मांस निकल आया था, लगाने पड़े 25 टांके मासूम के शरीर पर आवारा कुत्ते ने इस तरह दांत गढ़ाए थे कि कई जगह से तो मांस निकल आया था। तत्काल डॉक्टर ने इन घाव को सिला है। मासूम को छह घाव पर 25 टांके लगाए गए हैं। जिसके बाद उसकी हालत सामान्य हुई है। बच्चे की हालत यह थी कि वह रात तक अस्पताल में भर्ती था।

मंगलवार को 150 से ज्यादा डॉग बाइट के केस सामने आए हैं मंगलवार को दिन भर में 150 से ज्यादा डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं। यह वह रिकॉर्ड है जो सरकारी अस्पताल में आया है। इसके अलावा निजी अस्पताल में जाने वाले भी काफी संख्या में हैं। इसके बाद भी प्रशासन डॉग बाइट के केस को काबू में करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है।

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img