Monday, November 23, 2026
16.1 C
Bhopal

नादरा बस स्टैंड बना माचिस का डब्बा, नहीं रहती बसों के लिए जगह

भोपाल। राजधानी का नादरा बस स्टैंड अब बसों के लिए छोटा पड़ने लगा है। साथ ही बस मालिकों द्वारा अपनी बसें कई घंटों पहले स्टैंड पर खड़ी कर दी जाती है। जिससे कि आम जनता के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। परंतु शहर के बीचों बीच मौजूद नादरा बस स्टैंड की यह दुर्दशा प्रशासन को दिखाई नहीं देती है। जनता की जेब को टैक्स के जरिए लूटने वाली सरकार के जनता की सुविधा के लिए नादरा बस स्टैंड की सूरत नहीं बदल सकता ? बस स्टैंड पर बसों के अंबार के साथ-साथ कचरे का भी अंबार है साथ ही यहां पर साफ-सफाई के कोई इंतजाम दुरुस्त नहीं किए गए। अब देखना होगा प्रशासन अपनी गहरी नींद को तोड़कर कब नादरा बस स्टैंड के डेवलपमेंट के बारे में सोचेगा।

बस मालिक करते हैं गुंडागर्दी, दुकानदारों की जगहों पर खड़े करते हैं अपने वाहन

नादरा बस स्टैंड पर कई बस मालिकों द्वारा बस स्टैंड पर मौजूद दुकानदारों की दुकान के सामने कई घंटे पहले वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। जिससे उन दुकानदारों के व्यापार को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। परंतु जब दुकानदार स्पार्क का विरोध करते हैं तो बस मालिकों द्वारा नादरा बस स्टैंड पर खुलेआम गुंडागर्दी की जाती है। सूत्र बताते हैं कि कई बस मालिकों द्वारा दुकानदारों को बस से उड़ाने की धमकी भी दी जाती है। लेकिन पुलिस मूर्ख दर्शक बन कर सिर्फ तमाशा देखती है। क्योंकि सारे नियम और कानून सिर्फ आम जनता के लिए बस मालिकों के लिए सब नियम और कानून बस के धुआं की तरह उड़ा दिए जाते।

सर्दी में भोपाल आरटीओ सो रहा है कंबल ओढ़ कर, नहीं करता बसों की जांच

भोपाल आरटीओ इन दिनों गहरी नींद में सोता दिख रहा है। इसलिए कहां जा रहा है क्योंकि आरटीओ द्वारा नाही बस मालिकों पर और उनकी बसों पर कार्रवाई की जा रही है। बल्कि आरटीओ विभाग अपने करीबियों की बसों को खुलेआम शहर में नियमों का उल्लंघन करने की डील दे रहा है। भोपाल आरटीओ की की फ्लाइंग स्क्वाड की टीम बसों की जांच कर रही है ना ही उन पर चालानी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। क्या बस मालिकों से आरटीओ विभाग में मौजूद अधिकारियों की इतनी घनिष्ठ दोस्ती है जो उनको कार्रवाई करने में इतनी देर लग रही है? क्या सब नियम और कानून आम जनता के लिए बस मालिकों की जेब पर कब भोपाल आरटीओ अपनी कैची चलाएगा यह देखना होगा। यदि भोपाल आरटीओ की टीम नादरा बस स्टैंड पर मौजूद बसों की निष्पक्ष जांच करें तो कई बस मालिकों की दुकानें बंद हो जाएंगी।

Hot this week

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

ऐशबाग जनता क्वार्टर मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं: 599 मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

भोपाल। ऐशबाग स्थित जर्जर हो चुके 600 जनता क्वार्टरों...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

Topics

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर 49.70 लाख की ठगी, पूर्व मैनेजर पर केस दर्ज

ग्वालियर। म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का झांसा देकर...

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img