Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

रिटायर्ड जूनियर ऑडिटर से मिली 90 करोड़ की संपत्ति

भोपाल में बुधवार सुबह रिटायर्ड जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के ठिकानों पर लोकायुक्त की टीम ने छापे मारे। हिंगोरानी के बैरागढ़ स्थित बंगले, गांधीनगर स्थित लक्ष्मी देवी विकयोमल सर्राफ हायर सेकेंडरी स्कूल, किरण प्रेरणा स्कूल, मैरिज गार्डन समेत कुल 6 ठिकानों पर रेड की गई। अब तक की जांच में 90 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं।

रमेश हिंगोरानी सतपुड़ा भवन स्थित शिक्षा सचिवालय के तकनीकी शिक्षा विभाग में जूनियर ऑडिटर पद से रिटायर हुए हैं। लोकायुक्त को भ्रष्टाचार और आय से अधिक अर्जित करोड़ों रुपए रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करने की जानकारी मिली थी। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी भी मिली है।

लोकायुक्त की टीम को हिंगोरानी परिवार के बैरागढ़ स्थित लक्ष्मण नगर के बंगले पर क्रेटा और स्कॉर्पियो समेत 4 कार और 5 दोपहिया वाहन भी मिले।

सरकारी जमीन को बेचने के आरोप लगे थे रमेश हिंगोरानी, उनके बेटे योगेश और नीलेश पर भोपाल के गांधीनगर इलाके में करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने के भी आरोप लग चुके हैं। हिंगोरानी का एक मैरिज गार्डन भी दो साल पहले प्रशासन ने तोड़ा था। अधिकारियों ने कहा था कि ये सरकारी जमीन पर बना था।

समिति के स्कूलों पर भी कब्जा, बेटों को दे रहा मोटा वेतन

आरोप है कि रमेश हिंगोरानी और उनके बेटों ने सामाजिक संस्था लक्ष्मी देवी विकयोमल सर्राफ एजुकेशन सोसाइटी के तीन स्कूलों पर भी कब्जा जमा रखा है। लोकायुक्त को मिली शिकायत में इस बात का भी जिक्र है। शासकीय कर्मचारी को लाभ के पद पर रहने का अधिकार नहीं है, इसके बावजूद रमेश ने अपने दोनों बेटों को बगैर योग्यता के समिति के स्कूलों का संचालक बना रखा है। उन्हें वेतन के रूप में मोटी रकम दी जा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img