Wednesday, June 10, 2026
30.3 C
Bhopal

भोपाल के पुष्पा नगर में गैस रिफिलिंग सेंटर पर दबिश

भोपाल के पुष्पा नगर में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग ने दबिश दी। यहां से कुल 38 सिलेंडर, रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। जिनकी कीमत करीब सवा लाख रुपए है।

पुष्पा नगर में रमेश शर्मा के मकान में घरेलू से कमर्शियल गैस सिलेंडर में गैस रिफिलिंग की जा रही थी। आम तौर पर गाड़ियों में ही रिफिलिंग होती है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर में रिफिलिंग का यह नया मामला है। खाद्य विभाग की टीम जब घर के अंदर पहुंची तो सिलेंडरों का जखीरा देखकर चौंक उठी।

घर के अंदर मिले 38 सिलेंडर…

कार्रवाई को गोपनीय रखा, मौका पाते ही पहुंची टीम यह कार्रवाई पूरी तरह से गोपनीय रही। टीम काफी समय से रिफिलिंग सेंटर पर नजर रख रही थी। मंगलवार को जैसे ही मौका मिला, घर के अंदर दबिश दे दी गई। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन और टीम ने यह कार्रवाई की। सहायक आपूर्ति अधिकारी संदीप भार्गव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पुष्पराज पाटील, सफदर खान, मयंक द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी भी कार्रवाई में शामिल रहे।

यह सामग्री जब्त

16 कमर्शियल सिलेंडर, 22 घरेलू सिलेंडर, 2 वेट मशीन, 1 डेढ़ हॉर्स पावर की गैस अंतरण की मशीन मय, पाइप एवं सिलेंडर के 100 नग कैप जब्त किए गए। यहां पर घरेलू सिलेंडर से व्यवसायिक गैस सिलेंडर में गैस अंतरण करने का कार्य किया जा रहा था।

Hot this week

भोपाल: आजाद मार्केट में अचानक गिरा पेड़, तीन लोग घायल

​भोपाल। बुधवार दोपहर शहर के पुराने आजाद मार्केट में...

भोपाल: क्लीनिक में युवती से छेड़छाड़, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

​भोपाल। सूखी सेवनिया इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने...

भोपाल: 12वीं पास छात्रा ने दी जान, कमरे से मिले संदिग्ध सामान

भोपाल। शहर के बजरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों का सेवाकाल: नई दिल्ली में विशेष प्रार्थना

​नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के...

Topics

पटवारी बनकर बुजुर्ग दंपती को ठगा, सोने के जेवर लेकर फरार

​मऊगंज/नईगढ़ी। जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img