Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

कनाड़िया पुलिस ने शादीशुदा महिला की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने शिकायत की है कि शादी का झांसा देकर आरोपी कई साल से उसका शोषण कर रहा है। वह अपने पति से अलग रहती है जबकि आरोपी की पत्नी का देहांत हो चुका है।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 33 साल की महिला की शिकायत पर राजेश पुत्र रामेश्वर बारोड निवासी ग्राम कनाड़िया के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह निजी अस्पताल में हाउस कीपिंग का काम करती है। इसके पहले वह ऑनलाइन कंपनी में काम करती थी। जहां 2016 में राजेश से उसकी पहचान हुई, 25 जुलाई 2022 को राजेश की पत्नी का देहांत हो गया। राजेश ने बताया कि उसे 2 बच्चों की देखरेख करना पड़ती है। साथ ही कहा कि वह भी बच्चों के साथ अलग रहती है तो वह उससे शादी कर सकता है। जिससे उसे पत्नी मिल जाएगी और दोनों का घर बस जाएगा। इसके बाद एक फ्लैट किराये से दिलाया। यहां भी कई

बार संबंध बनाता रहा और शादी को लेकर टालमटोल करता रहा। आखरी बार 25 अगस्त 2024 की शाम को राजेश फ्लैट पर आया और शादी की बात कही तो वह नाराज होकर धमकी देकर चला गया। डर के कारण उसके खिलाफ शिकायत नहीं की। राजेश ने फ्लैट पर आना बंद कर दिया, जिसके बाद थाने में शिकायत की है

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img