Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन गिरफ्तार

ED हवाला-करप्शन मामले की जांच कर रही थी, 2 महीने पहले कुर्क हुई थी संपत्ति

आगामी दिनों में मध्य प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के घर भी ईडी की एवं कई जांच एजेंसियों की छापामार कार्रवाई हो सकती है।

दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन गिरफ्तार:ED हवाला-करप्शन मामले की जांच कर रही थी, 2 महीने पहले कुर्क हुई थी संपत्तिनई दिल्ली2 मिनट पहलेलेखक: रवि यादवदिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानी ED ने गिरफ्तार कर लिया है। करप्शन और हवाला मामले में जैन के खिलाफ जांच चल रही थी। यह मामला कोलकाता की कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है। सत्येंद्र को अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है।दो महीने पहले सीबीआई की तरफ से प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) में दर्ज एफआईआर के बाद जैन के परिवार और फर्मों से संबंधित 4.81 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया था। सीबीआई ने अगस्त 2017 में केस दर्ज किया था। बाद में ये केस ED को ट्रांसफर कर दिया गया था।शेल कंपनियों से 4.81 करोड़ रुपए मिले थेED के मुताबिक जांच में पाया गया था कि 2015-16 के दौरान सत्येंद्र जैन एक लोकसेवक थे, तो उनके द्वारा लाभकारी स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनियों को हवाला के जरिए कोलकाता बेस्ड एंट्री ऑपरेटरों को नकद ट्रांसफर के बदले शेल कंपनियों से 4.81 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे। ED की रिपोर्ट के मुताबिक इस रकम का इस्तेमाल जमीन की सीधी खरीद या दिल्ली और उसके आसपास कृषि भूमि की खरीद को लिए गए कर्ज की अदायगी के लिए किया गया था।

Hot this week

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img