Thursday, August 20, 2026
24.1 C
Bhopal

सौतेली मां बोली-खत्म कर दो इसे, पिता ने फायर किया

जबलपुर के कचनारी गांव में पिता ने बेटे को गोली मार दी। आरोपी ने संपत्ति विवाद में अपनी दूसरी पत्नी के कहने पर ऐसा किया। बेटे के हाथ और पैर में दो गोलियां लगी हैं। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी पिता और सौतेली मां फरार हैं।

घटना बुधवार रात करीब 1 बजे की है। घायल आकाश पटेल की शिकायत पर माढ़ोताल थाना पुलिस ने उसके पिता हेमचंद पटेल और सौतेली मां वंदना पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आकाश ने पुलिस को बताया, बातचीत के दौरान सौतेली मां कमरे में गई और पिता को पिस्टल लाकर दी। बोली- इसे खत्म कर दो, जिंदा रहेगा तो परेशान करेगा, हक मांगेगा। इसके बाद पिता ने पहले हाथ में गोली मारी। मैं भागा तो फिर फायर किया, गोली पार में लगी।

आकाश घायल हालत में ही माढ़ोताल थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया, देर रात घायल युवक थाने आया था। उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

2012 से चल रहा था संपत्ति विवाद दीनदयाल चौक में रहने वाले आकाश ने बताया कि 2008 में उसके पिता ने मां को तलाक दे दिया था। 2012 में दूसरी शादी कर ली। इसके बाद मां ने अपने हिस्से की संपत्ति मांगी, तभी से विवाद शुरू हो गया। 2022 में आकाश ने पिता के खिलाफ संपत्ति को लेकर कोर्ट में केस कर दिया। इसके बाद से पिता उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे।

आकाश का आरोप है कि कोर्ट में पेशी के दौरान भी पिता ने उस पर चाकू से हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट विजय नगर थाने में दर्ज है।

गांव बुलाकर रची साजिश

आकाश ने बताया, 11 जून 2025 को पिता ने फोन किया। कहा कि गांव में बदनामी हो रही है, केस वापस ले लो। इसके बाद घर-जमीन तुम्हें दे दूंगा, लेकिन मैंने मना कर दिया।

25 जून बुधवार की रात पिता ने फिर कॉल किया और घर बुलाया। मैं रात करीब 1 बजे बाइक से पिता के पास कचनारी गांव पहुंचा। वहां सौतेली मां भी मौजूद थी। बातचीत के दौरान सौतेली मां ने गालियां दीं। मारपीट करने लगी। इसके बाद पिता ने गोली चला दी।

आकाश की शादी नहीं हुई है। माता-पिता के तलाक के बाद वह अपनी मां के साथ रह रहा है और प्राइवेट जॉब करता है। पिता हेमचंद की गांव में जमीन है। एक मकान भी है, जिसमें आकाश अपना हिस्सा मांग रहा है। हेमचंद और वंदना का 13 साल का एक बेटा है।

Hot this week

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

Topics

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img