Thursday, August 20, 2026
25.1 C
Bhopal

विधायक बोले- जनता के पैसे लगे, निर्माण घटिया न हो

रायसेन जिले के गैरतगंज में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सड़क मजबूतीकरण और चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य में कमियां मिलीं।

इस पर विधायक ने कहा निर्माण जनता के पैसों से हो रहा है, निर्माण कार्य घटिया नहीं होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण में सुधार न दिखने पर कार्यवाही की जाएगी।

विधायक ने कार्य स्थल पर सामग्री की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया की जांच की। उन्हें सड़क की चौड़ाई में असमानता, किनारों के समतलीकरण में कमी और डामर की गुणवत्ता में खामियां मिलीं। डॉ. चौधरी ने अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट किया कि इस औचक निरीक्षण से क्षेत्र में संदेश गया है कि गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

डॉ. चौधरी ने नागरिकों से भी निर्माण कार्यों की निगरानी करने और किसी गड़बड़ी की सूचना देने की अपील की। निरीक्षण के दौरान एमपीआरडीसी के मैनेजर, ठेकेदार फर्म के इंजीनियर और विभागीय कंसलटेंसी इंजीनियर मौजूद रहे।

Hot this week

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

Topics

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img