Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

भोपाल में 5वीं के छात्र की संदिग्ध मौत

शहर के बाग फरहत अफजा में 5वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना सोमवार करीब 2 बजे की है। बताया जा रहा है कि बच्चे ने मोबाइल नहीं मिलने के चलते फांसी लगाई है। वहीं परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चे का सीढ़ियों से पैर फिसला, जिसकी वजह से किसी कपड़े से उसके गले में सीढ़ियों पर फांसी लग गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए हमीदिया में रखवा दिया है। आज पीएम कराया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, ऐजान खान पुत्र शोएब खान (14) बाग फरहत अफजा में रहता था। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे ऐजान के चाचा नमाज पढ़ने जा रहे थे। तभी सीढ़ियों की रेलिंग पर उन्हें ऐजान कपड़े से लटका हुआ मिला।

परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐशबाग थाना प्रभारी जितेंद्र गढ़वाल के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किशोर ने फांसी लगाई है या हादसा हुआ है। मामले में सभी एंगल से जांच की जाएगी। मां- पिता के अभी बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img