Sunday, August 30, 2026
23.1 C
Bhopal

स्नेपचैट पर वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा आरोपी

जूनी इंदौर में 20 वर्षीय हितेन ने दसवीं की छात्रा से इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती की फिर उससे बातचीत के बहाने स्नेपचैट पर अश्लील वीडियो बना लिए। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा तो छात्रा परिजनों के साथ थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने हितेन पर छेड़छाड़ करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कर लिया है।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले उसकी हितेन से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह चैटिंग करने लगे। एक दिन मौका पाकर हितेन ने छात्रा को प्रपोज कर दिया। कुछ दिन पहले हितेन छात्रा से मिलने उसकी बिल्डिंग की पार्किंग में आया। यहां उसने छात्रा से गलत हरकत करने की कोशिश की, लेकिन वह वापस अपने फ्लैट में चली गई।

इसके बाद भी दोनों चैटिंग के जरिए बातचीत करने लगे। छात्रा ने पुलिस को बताया कि पिछले सप्ताह हितेन ने रात में स्नेपचैट पर कॉल किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बनाया। अगले दिन से इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। छात्रा के आपत्ति लेने पर पैसे मांगने लगा। इससे परेशान छात्रा ने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया और मंगलवार रात को जूनी इंदौर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

Hot this week

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...

नाइजीरियन महिला 25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

​इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की...

राजधानी में स्क्रैप कारोबारी ने की आत्महत्या

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के 12 नंबर मल्टी (इंद्रा...

Topics

कटारा हिल्स के अमलतास चौराहे पर फूटा गुस्सा, लोगों ने फूंका नगर निगम का पुतला

​भोपाल कटारा हिल्स स्थित अमलतास चौराहे पर रविवार को स्थानीय...

मनपसंद शादी की जिद: मां और मामा ने घोंटा 17 साल की बेटी का गला

राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में 17 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img