Thursday, July 9, 2026
28.9 C
Bhopal

भोपाल निगम की मीटिंग के लिए एजेंडा ही तय नहीं

भोपाल नगर निगम की मीटिंग 18 दिन लेट हो गई है। दो महीने यानी, 3 जून तक मीटिंग होनी थी, लेकिन अभी तक बैठक का एजेंडा ही तय नहीं हो पाया है। ऐसे में कांग्रेस पार्षद विरोध जता रहे हैं। वहीं, बैठक अगले सप्ताह तक के लिए टल गई है।

नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी का कहना है कि मानसून आने से पहले बैठक होनी चाहिए थी। ताकि, जलभराव के हालात और नालों की सफाई की स्थिति के बारे में चर्चा हो सके। बावजूद ऐसा नहीं हुआ। पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्‌डू चौहान ने बताया, कांग्रेस पार्षद दल बैठक में बजट, जल-प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने समेत कई जनहित के मुद्दों पर चर्चा करना चाहता है, लेकिन बैठक की तारीख ही तय नहीं हो पाई है।

निगम अध्यक्ष ने प्रस्ताव भेजा इधर, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने मीटिंग का एजेंडा और तारीख तय करने का प्रस्ताव भी एमआईसी को भेज दिया है। शुक्रवार की स्थिति में मीटिंग की तारीख को लेकर कोई हलचल नहीं दिखी। शनिवार और रविवार को छुट्‌टी होने से फाइल आगे नहीं बढ़ेगी। ऐसे में अगले सप्ताह ही बैठक को लेकर कोई निर्णय हो सकता है।

लगातार तीसरी बैठक, जो लेट होगी

ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब कांग्रेस पार्षद निगम परिषद की मीटिंग के लिए कमिश्नर के पास पहुंचे हों। पिछली दो बैठकों के दौरान भी ऐसा हो चुका है। नेता प्रतिपक्ष जकी ने कहा कि निगम परिषद की मीटिंग 3 जून-25 को बुलाना प्रस्तावित था, जो 21 जून तक नहीं बुलाई गई है।

एजेंडा नहीं आना नियमों का उल्लंघन कांग्रेस पार्षद जितेंद्र राजपूत ने कहा कि अब तक न तो मीटिंग की तारीख तय हुई है और न ही कोई एजेंडा सामने आया है। यह नियमों का उल्लंघन है। सभी 85 वार्डों में विकास कार्य शुरू करने समेत कई विषयों पर बात करना है।

Hot this week

विदिशा जिला अस्पताल में गेट पर डिलीवरी मामला: तीन नर्सिंग अधिकारी निलंबित

​विदिशा। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के मुख्य गेट...

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

Topics

विदिशा जिला अस्पताल में गेट पर डिलीवरी मामला: तीन नर्सिंग अधिकारी निलंबित

​विदिशा। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के मुख्य गेट...

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img