Monday, May 11, 2026
35.1 C
Bhopal

पानी के लिए भोपाल के कोकाता में 3 घंटे चक्काजाम

राजधानी भोपाल के बायपास स्थित कोकता इलाके में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने चक्काजाम कर दिया। करीब 3 घंटे तक 100 से ज्यादा लोग सड़क पर जमे रहे। नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद वे माने।

सुबह साढ़े 9 बजे चक्काजाम शुरू हुआ, जो दोपहर 12.30 बजे तक चलता रहा। चक्काजाम में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे।

महिलाओं ने कहा कि इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया जा चुका है। बावजूद समस्या दूर नहीं हुई। 25 दिन से पानी की समस्या है। यहां लगी निगम की टंकी से पर्याप्त मात्रा में प्रेशर नहीं आ रहा है।

अन्य असुविधाओं को लेकर भी नाराजगी

इसके अलावा निगम ने कोकता मल्टी में फ्लैट देने के दौरान कई वादे किए थे। जिसमें सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य सुविधाएं शामिल हैं, जो पूरी नहीं की गई हैं। सुरक्षा के उपाय भी नहीं हैं। यही कारण है कि आज पानी समेत सुविधाओं को लेकर सड़क पर उतरना पड़ा है।

पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं

प्रदर्शन कर रही कीर्ति राजपूत ने बताया, मल्टी में एमआईजी और एलआईजी के 12 ब्लॉक है। एक ब्लॉक में 36 फ्लैट्स हैं। पिछले कई दिन से पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। अन्य सुविधाएं भी नहीं दी जा रही। इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों से बात की गई, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। इसलिए आज यह प्रदर्शन किया। निगम अधिकारियों ने आज शाम को बैठक करके समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img