Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

शादी का झांसा देते हुए युवक ने रेप किया:युवती को पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है

भोपाल के मिसरोद इलाके में रहने वाली युवती सोशल मीडिया के जरिए एक युवक के संपर्क में आई। शादी का झांसा देते हुए युवक ने युवती से रेप किया। पिछले दिनों युवती को पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है तो उसने मामले की शिकायत थाने में कर दी।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए नरसिंहगढ़ रवाना होने की तैयारी में है। आरोपी वहीं का रहने वाला है और युवती से मुलाकात करने भोपाल आता रहता था।

एक साल पहले हुई थी दोनों की दोस्ती पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय युवती मिसरोद इलाके की एक कॉलोनी में रहती है। पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती विवेक जलवंशी नाम के युवक से हुई। वह मूलत: नरसिंहपुर का रहने वाला है। दोनों के बीच जब नजदीकियां बढ़ीं तो युवक भोपाल आकर युवती से मिला।

जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया था

इस दौरान उसने शादी करने का झांसा देते हुए उसके साथ रेप किया। बाद में कई बार उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। पिछले दिनों युवती को पता चला कि विवेक पहले से ही शादीशुदा है। इसके बाद युवती ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img