Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

रेप पीड़िता समेत तीन को गोली मारी

छतरपुर में सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के ग्राम मौराहा में दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता समेत उसके परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि पीड़िता और उसके चाचा घायल हुए हैं। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चाचा को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक 3 महीने पहले भोला अहिरवार (28) के खिलाफ नाबालिग लड़की से रेप का केस दर्ज हुआ था। सिविल लाइन्स पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

राजीनामा करने का दबाव बना रहा था आरोपी बताया जा रहा है कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात भोला अहिरवार गांव पहुंचा। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे अवैध ह​थियार लेकर पीड़ित लड़की के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। वो केस में राजीनामे का दबाव बना रहा था, तभी पीड़िता के दादा (65) ने भोला को रोकने की कोशिश की। इससे भोला का गुस्सा भड़क उठा और उसने दादा के सीने में गोली मार दी। दादा की मौके पर ही मौत हो गई।

घर से भागते समय चाचा को भी गोली मारी इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के पेट में कट्टे से गोली मारी और मौके से भाग निकला। जैसे ही आरोपी घर से बाहर निकला, उसे पीड़िता का चाचा (23) मिल गया। भोला ने उसे भी एक गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायलों को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी अमन मिश्रा, सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे मौके पर पहुंचे। एसपी अगम जैन ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, वहीं दूसरे व्यक्ति को इलाज के लिए रेफर किया गया है। नाबालिग लड़की का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img