Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा कर्मचारी 15 वर्षों से कर रहे हैं बीमा की मांग

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा कर्मचारी विगत 15 वर्ष से स्वास्थ्य बीमा की मांग करते चले आ रहे हैं जिसमें संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन हमेशा बीमा की मांग को प्राथमिकता देता चला रहा है केंद्र से लगभग 15 करोड रुपए 2 साल पहले मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को दिए भी गए परंतु अधिकारियों की लापरवाही के कारण कर्मचारियों को आजतक बीमा का लाभ नहीं मिल पाया पूर्व मैं भी कई कमेटी बनी पर उन कमेटियों का कोई लाभ आज तक कर्मचारियों को नहीं मिला संगठन के द्वारा निरंतर अधिकारियों से संपर्क कर बारंबार इसका निराकरण करने का निवेदन किया पर अधिकारियों के द्वारा जल्द वाजी में एक और नई कमेटी बनाकर जिसमें ऐसे नए कर्मचारियों को कमेटी के अंतर्गत रखा जिनकी कोई बीमा के बारे में तैयारी नहीं थी ना कभी पूर्व में जिनका अधिकारियों से चर्चा करने का कोई अनुभव रहा न सिर्फ एक दिन का 21/10/2024 को आदेश विभाग के द्वारा निकाल कर 22/10/2024 को बैठक बुला ली गई कर्मचारियों का कमेटी में सलेक्शन का कोई बेस नही रहा ना कमेटी के लोगो को तयारी का समय दिया गया जिससे उनकी कोई तैयारी नहीं हो पाई इससे ऐसा प्रतीत होता है अधिकारियों के द्वारा बैंक पहले से ही सेलेक्ट कर ली गई है कहीं ना कहीं ऐसी कर्मचारियों को कमेटी में बुलाया गया जो कर्मचारी का पक्ष मजबूती से नहीं रख पाए ताकि अपनी मनमानी बैंक को एनएचएम के कर्मचारियों का भविष्य सोप दिया जा सके। इसमें कहीं ना कहीं बैंकों से सेटिंग जैसा मामला समझ में आता है अपने चहते कर्मचारियों को अचानक कमेटी में रख लेना । जिसके वारे में संगठनों से कोई चर्चा नहीं करना इस तरह की प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की बू आती है संग की मांग वरिष्ठ अधिकारियों से हे कि 32000 कर्मचारियों का भविष्य का सवाल है जिसमें संगठन के पधाधिकारियो से बात की जाए संगठन को बताया जाए कि कर्मचारियों को किस तरह का बीमा दिया जा रहा है इस विषय पर चर्चा करना चाहिए आज जो कर्मचारियों को बुलाया गया वह स्वयं चर्चा से संतुष्ट नहीं है संघ के द्वारा मिशन संचालक को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img